पाइल्स होने पर भूलकर भी ना खाएं ये चीजें नहीं तो और खराब हो जाएगी हालत

By: Pinki Sun, 29 Oct 2023 00:22:36

पाइल्स होने पर भूलकर भी ना खाएं ये चीजें नहीं तो और खराब हो जाएगी हालत

पाइल्स को बवासीर के नाम से भी जाना जाता है। पाइल्स एक ऐसी समस्या है जिसके बारे में खुलकर बात करते हुए लोगों को काफी शर्म का सामना करना पड़ता है। यह बीमारी होने पर लोग ना तो अपने आसपास वालों को बताते हैं और ना ही इसका इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास जाते हैं। बवासीर या पाइल्स होने पर एनस के अंदर और बाहरी हिस्से की शिराओं में सूजन आ जाती है। इसकी वजह से गुदा के अंदरूनी हिस्से में या बाहर के हिस्से में कुछ मस्से जैसे बन जाते हैं, जिनमें से कई बार खून निकलता है और दर्द भी होता है। कभी-कभी जोर लगाने पर ये मस्से बाहर की ओर आ जाते है। इसके अलावा कई बार मल त्यागते समय खून निकलने के साथ ही दर्द का सामना भी करना पड़ता है। यह समस्या होने पर मल त्यागते समय और बैठते समय काफी ज्यादा परेशानी होती है।

foods to avoid with hemorrhoids,piles trigger foods,dietary restrictions for hemorrhoid patients,hemorrhoid-safe diet,avoid these foods with piles,hemorrhoid-friendly diet,piles diet restrictions,hemorrhoids and nutrition: what not to eat,piles prevention foods to skip,hemorrhoids diet dos and donts

पाइल्स की 4 स्टेज

स्टेज 1 : यह शुरुआती स्टेज होती है। इसमें कोई खास लक्षण दिखाई नहीं देते। कई बार मरीज को पता भी नहीं चलता कि उसे पाइल्स हैं। मरीज को कोई खास दर्द महसूस नहीं होता। बस हल्की सी खारिश महसूस होती है और जोर लगाने पर कई बार हल्का खून आ जाता है। इसमें पाइल्स अंदर ही होते हैं।

स्टेज 2 : दूसरी स्टेज में मल त्याग के वक्त मस्से बाहर की ओर आने लगते हैं, लेकिन हाथ से भीतर करने पर वे अंदर चले जाते हैं। पहली स्टेज की तुलना में इसमें थोड़ा ज्यादा दर्द महसूस होता है और जोर लगाने पर खून भी आने लगता है।

स्टेज 3 : यह स्थिति थोड़ी गंभीर हो जाती है क्योंकि इसमें मस्से बाहर की ओर ही रहते हैं। हाथ से भी इन्हें अंदर नहीं किया जा सकता है। इस स्थिति में मरीज को तेज दर्द महसूस होता है और मल त्याग के साथ खून भी ज्यादा आता है।

स्टेज 4 : स्टेज4 स्टेज 3 की बिगड़ी हुई स्थिति होती है। इसमें मस्से बाहर की ओर लटके रहते हैं। ऐसे में जबर्दस्त दर्द और खून आने की शिकायत रहती है। इंफेक्शन के चांस बने रहते हैं।

foods to avoid with hemorrhoids,piles trigger foods,dietary restrictions for hemorrhoid patients,hemorrhoid-safe diet,avoid these foods with piles,hemorrhoid-friendly diet,piles diet restrictions,hemorrhoids and nutrition: what not to eat,piles prevention foods to skip,hemorrhoids diet dos and donts

पाइल्स के कारण

पाइल्स की बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। पाइल्स का मुख्य कारण कब्ज, गैस की समस्या और पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं। कब्ज होने की वजह से कई बार मल त्याग करते समय जोर लगाना पड़ता है और इसकी वजह से पाइल्स की शिकायत हो जाती है। इसके अलावा जिनका काम बहुत ज्यादा देर तक खड़े रहने का होता है, उन्हें पाइल्स की समस्या हो सकती है। गुदा मैथुन करने से भी पाइल्स की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, अगर आपके परिवार में किसी को पाइल्स की समस्या है तो भी इस बीमारी के होने का खतरा अधिक रहता है।

क्या हैं लक्षण

- मल त्याग करते वक्त तेज चमकदार रक्त का आना या म्यूकस का आना।
- एनस के आसपास सूजन या गांठ सी महसूस होना।
- एनस के आसपास खुजली का होना।
- मल त्याग करने के बाद भी ऐसा लगते रहना जैसे पेट साफ न हुआ हो।
- पाइल्स के मस्सों में सिर्फ खून आता है, दर्द नहीं होता। अगर दर्द है तो इसकी वजह है इंफेक्शन।

foods to avoid with hemorrhoids,piles trigger foods,dietary restrictions for hemorrhoid patients,hemorrhoid-safe diet,avoid these foods with piles,hemorrhoid-friendly diet,piles diet restrictions,hemorrhoids and nutrition: what not to eat,piles prevention foods to skip,hemorrhoids diet dos and donts

पाइल्स के मरीज ना खाएं ये चीजें

डीप फ्राइड और प्रोसेस्ड फूड-


प्रोसेस्ड फूड जैसे फ्रोजन मीट, फास्ट फूड और डीप फ्राईड फूड में पोषक तत्वों की मात्रा ना के बराबर पाई जाती है ऐसे में इन चीजों को डाइजेस्ट होने में अधिक समय लगता है। डीप फ्राइड और प्रोसेस्ड फूड में नमक और अनहेल्दी फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ये सभी खराब पाचन और कब्ज की समस्या को बढ़ाते है।

foods to avoid with hemorrhoids,piles trigger foods,dietary restrictions for hemorrhoid patients,hemorrhoid-safe diet,avoid these foods with piles,hemorrhoid-friendly diet,piles diet restrictions,hemorrhoids and nutrition: what not to eat,piles prevention foods to skip,hemorrhoids diet dos and donts

मसालेदार खाना

अगर आपको पाइल्स की समस्या है तो आप तुरंत प्रभाव से मसालेदार खाने से दूरी बना ले। इसका सेवन काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इस तरह का खाना खाने से पाइल्स के मरीजों को मल त्यागने में असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। साथ ही आपको ब्लीडिंग भी हो सकती है।

foods to avoid with hemorrhoids,piles trigger foods,dietary restrictions for hemorrhoid patients,hemorrhoid-safe diet,avoid these foods with piles,hemorrhoid-friendly diet,piles diet restrictions,hemorrhoids and nutrition: what not to eat,piles prevention foods to skip,hemorrhoids diet dos and donts

अल्कोहल

अगर आपको पाइल्स की समस्या है तो आपको अल्कोहल का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अल्कोहल पाचन तंत्र को तो बाधित करता है, साथ ही आंतों में डिहाइड्रेशन की समस्या को बढ़ाती है।

foods to avoid with hemorrhoids,piles trigger foods,dietary restrictions for hemorrhoid patients,hemorrhoid-safe diet,avoid these foods with piles,hemorrhoid-friendly diet,piles diet restrictions,hemorrhoids and nutrition: what not to eat,piles prevention foods to skip,hemorrhoids diet dos and donts

डेयरी प्रोडक्ट्स

अक्सर डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन गैस, कब्ज और पेट में मरोड़ उठने की समस्या को उत्पन्न करते है। दूध, पनीर और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स पाइल्स की समस्या को बढ़ावा देने का काम करते हैं। ऐसे में दिन भर में आप डेयरी प्रोडक्ट्स का कितना सेवन कर रहे हैं, इस बात का जरुर ध्यान रखें।

foods to avoid with hemorrhoids,piles trigger foods,dietary restrictions for hemorrhoid patients,hemorrhoid-safe diet,avoid these foods with piles,hemorrhoid-friendly diet,piles diet restrictions,hemorrhoids and nutrition: what not to eat,piles prevention foods to skip,hemorrhoids diet dos and donts

कच्चे फल

पाइल्स की समस्या में आप कच्चे फलों का सेवन कर सकते है लेकिन ध्यान रखने वाली बात है कि जिन भी फलों का आप सेवन कर रहे है वे पूरी तरह से पके हुए होने चाहिए। अधकच्चे फल जैसे केला आदि का सेवन करने से कब्ज की समस्या बढ़ती है। जिससे पाइल्स के मरीजों की दिक्कत काफी बढ़ सकती है। ऐसे में अच्छी तरह से पके हुए फलों का सेवन करें।

foods to avoid with hemorrhoids,piles trigger foods,dietary restrictions for hemorrhoid patients,hemorrhoid-safe diet,avoid these foods with piles,hemorrhoid-friendly diet,piles diet restrictions,hemorrhoids and nutrition: what not to eat,piles prevention foods to skip,hemorrhoids diet dos and donts

रिफाइंड अनाज

रिफाइंड अनाज जैसे व्हाइट राइस, व्हाइट ब्रेड, कुकीज और केक आदि में फाइबर बेहद ही कम मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में साबुत अनाज का सेवन फायदेमंद साबित होता है।

foods to avoid with hemorrhoids,piles trigger foods,dietary restrictions for hemorrhoid patients,hemorrhoid-safe diet,avoid these foods with piles,hemorrhoid-friendly diet,piles diet restrictions,hemorrhoids and nutrition: what not to eat,piles prevention foods to skip,hemorrhoids diet dos and donts

ज्यादा नमक वाला खाना

अधिक नमक वाला खाना जैसे बाजार में मिलने वाली चिप्स पाइल्स की समस्या को और बढ़ा देती है। अधिक नमक वाले खाना खाने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है जिससे आपकी रक्त वाहिकाएं भी प्रभावित होती है। इससे शरीर के बाकी हिस्सों पर भी इसका बुरा असर पड़ता है।

foods to avoid with hemorrhoids,piles trigger foods,dietary restrictions for hemorrhoid patients,hemorrhoid-safe diet,avoid these foods with piles,hemorrhoid-friendly diet,piles diet restrictions,hemorrhoids and nutrition: what not to eat,piles prevention foods to skip,hemorrhoids diet dos and donts

ज्यादा फाइबर

पाइल्स की समस्या पर लोग कहते है कि हाई फाबरयुक्त चीजों का सेवन करे लेकिन ऐसा करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। अधिक मात्रा में फाइबरयुक्त चीजों का सेवन तब करना चाहिए अगर आपको कब्ज की समस्या है तो लेकिन अगर आपको पाइल्स है तो यह गलती करने से बचें। पाइल्स के मरीज सीमित मात्रा में ही फाइबर का सेवन करें।

पाइल्स के मरीजों के लिए ये हैं क्विक टिप्स

- हल्के गर्म पानी में बैठने से आपको काफी राहत मिल सकती है।
- अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें और खुद को हाइड्रेटेड रखें।
- मल त्यागते समय ज्यादा प्रेशर या जोर ना लगाएं।
- रोजाना एक्सरसाइज करें।
- अगर आपको पाइल्स है तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

यह भी रहे याद

- ढीले अंडरवेयर पहनें। लंगोट आदि पहनना नुकसानदायक हो सकता है।
- मल त्याग के दौरान जोर लगाने से बचें।
- कोशिश करें कि मल त्याग का काम दो मिनट के भीतर पूरा करके आ जाएं।
- टॉयलेट में बैठकर कोई किताब या पेपर पढ़ने की आदत से बचें।
- हो सके तो इंडियन स्टाइल वाले टॉयलेट का ही यूज करें क्योंकि इसमें बैठने का तरीका ऐसा होता है कि पेट आसानी से साफ हो जाता है।

ये भी पढ़े :

# सुबह खाली पेट हल्दी में ये 2 चीजें मिलाकर चाट लेना, पूरे दिन कंट्रोल रहेगा आपका ब्लड शुगर

# इन 8 चीजों के साथ कभी ना करें दूध का सेवन, फायदा पहुंचाने की बजाय होगा नुकसान

# खुद को स्वस्थ और एनर्जी से भरपूर रखने के लिए महिलाएं करें ये 7 योगासन

# हर महिला को पता होनी चाहिए वज़ाइना से जुड़ी ये 8 परेशानियां और इनके उपाय

# जाने सिगरेट के धुएं का बॉडी पर क्या होता है असर, जरुरी जानकारी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com